आसान है किसी व्यक्ति के पते लिखने की डायरी में जगह पा लेना।
मुश्किल होता है किसी के दिल में जगह बना पाना।
आसान है किसी दूसरे की गल्तियां गिना देना।
मुश्किल होता है अपनी गल्तियां पहचानना और उन्हें कुबूल करना।
आसान है बिना सोचे कुछ भी बोल देना।
मुश्किल होता है अपनी जुबान पर काबू रखना।
आसान है परवाह करने वाले व्यक्ति की भावनाओं को आहत कर देना।
मुश्किल होता है किसी के जख़्मों को भरना।
आसान है दूसरों को माफ़ कर देना।
मुश्किल होता है किसी से माफ़ी माँगना।
आसान है नियम बना देना।
मुश्किल होता है उनका पालन करना।
आसान है हर रात सपने देखना।
मुश्किल होता है किसी सपने के लिए लड़ना।
आसान है जीत देखना।
मुश्किल होता है गरिमा के साथ हार स्वीकार करना।
आसान है पूर्णिमा के चाँद की तारीफ करना।
मुश्किल होता है उसका दूसरा पक्ष देखना।
आसान है किसी पत्थर से ठोकर खाकर गिर जाना।
मुश्किल होता है फिर से खड़ा हो जाना और उस पत्थर को रास्ते से हटा देना।
आसान है हर रोज ज़िन्दगी के मज़े लेना।
मुश्किल होता है ज़िन्दगी को उसके असली मायने देना।
आसान है अपने अन्दर भीड़ जमा कर लेना।
मुश्किल होता है भीड़ में भी तन्हाई बचाये रखना।
आसान है यह कह देना कि हम प्यार करते हैं।
मुश्किल होता है अपने व्यवहार में उस प्यार को रोजाना दर्शाना।
आसान है दूसरों की आलोचना करना।
मुश्किल होता है ख़ुद में सुधार कर पाना।
आसान है गल्तियां करना और बाद में पछताना।
मुश्किल होता है उनसे सीखना और पश्चाताप करना।
आसान है खोये हुए प्यार के लिए आँसू बहाना।
मुश्किल होता है एहतियात बरतना कि प्यार न खोये।
आसान है सुधार के बारे में सोचना।
मुश्किल होता है सोचना छोड़ कर उसे अमल में लाना।
आसान है दूसरों को बुरा कह देना।
मुश्किल होता है उन्हें सन्देह का लाभ दे देना।
आसान है देवता बन जाना।
मुश्किल होता है ख़ुद को इंसान बनाये रखना।
आसान है लफ़्जों में दोस्ती निभाना।
मुश्किल होता है उसे सही मायने में निभाना।
आसान है किसी से हमदर्दी दिखाना।
मुश्किल होता है मदद के लिए हाथ बढ़ाना।
आसान है बच्चों से उनका बचपन छीन लेना।
मुश्किल होता है अपने अन्दर के बच्चे को जीवित रख पाना।
आसान है जो मन में आया कह देना।
मुश्किल होता है कुछ बातों को अनकहा छोड़ देना।
- राजेन्द्र चौधरी
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें